February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » शाहपुरा बस ने बाइक को मारी टक्कर बाइक सवार व्यक्ति की मौत।

शाहपुरा बस ने बाइक को मारी टक्कर बाइक सवार व्यक्ति की मौत।

ख़बराना। रवि कुमार सैनी
शाहपुरा शहर के रीको कट के पास तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मार दी हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक घटना स्थल से मौके से फरार हो गया। मृतक मूसा राम गुर्जर विराटनगर के बियावास का रहने वाला था। तथा हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम से वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाइश करके मामला शांत कराया तथा जाम खुलाया। जानकारी के अनुसार बियावास निवासी मूसा राम गुर्जर किसी काम से बाइक लेकर शाहपुरा आया था। यहां रीको एरिया में किसी कार्य को समाप्त करके वापस बाइक से घर जा रहा था।

हाईवे पर सड़क पार करने के दौरान एक तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस चालक बस को लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे में मूसा राम गुर्जर की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे कुछ देर में यहां लोगों की भीड़ लग गई। उन्होंने पुलिस व एंबुलेंस को घटना की जानकारी दी बाद में ग्रामीणों ने टक्कर मारी बस को पकड़ने व एंबुलेंस को देरी से आने का आरोप लगाते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। जाम से यहां लंबी कतार लग गई सूचना पर शाहपुरा पुलिस मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों को समझाइश करा मामला शांत कराया तथा जाम खुलवाया यातायात सुचारू रूप से चालू कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने घटना से हुई फरार बस को पकड़ने के लिए क्षेत्र में नाकाबंदी कराई है।