ख़बराना। रविकुमार सैनी
शाहपुरा नगर पालिका के भाजपा पार्षदों ने लगाया सूचना समय पर नहीं देने का आरोप भाजपा पार्षदों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपखंड अधिकारी मनमोहन मीणा को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की है। ज्ञापन में अवगत कराया शाहपुरा शहर में पट्टा वितरण के लिए कैंप लगाए जा रहे हैं इन कैंपों के बारे में पालिका ईओ द्वारा कोई सूचना नहीं दी जाती है। उन्होंने आरोप लगाया शहर में कई वार्ड दो का पीटी सर्वे भी नहीं हुआ है फिर किस बात के कैंप आयोजित किए जा रहे हैं।

पट्टे किसी के बन नहीं रहे हैं सिर्फ औपचारिकता निभाई जा रही है। उन्होंने कानून संबंधित कार्यवाही न कर राजनीतिक व्यवस्था के चलते कांप्लेक्सशो पर भी कार्यवाही करने का आरोप लगाया जबकि शहर में कई अवैध निर्माण व कांप्लेक्स मौजूद है। इस दौरान पार्षद रोशन बागड़ी, एडवोकेट राजेश सामोता , पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष रविश खटाणा, पार्षद मालीराम सैनी आदि लोग मौजूद थे।
अन्य खबरे
माँ काली की मूर्ति को करवाया नगर भ्रमण,श्री अवध बिहारी बगीची परिसर में शुक्रवार को होगी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा,कल विशाल भण्डारे का होगा आयोजन
इंदिरा रसोई योजना में बढ़ रही है खाने वाले लोगों की संख्या,₹8 में सम्मान पूर्वक स्वादिष्ट खाना
मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार, एक बाईक बरामद