February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » कोटपूतली विद्युत विभाग की कटौती से परेशान लोगों द्वारा कोटपुतली विद्युत विभाग का घेराव किया गया।

कोटपूतली विद्युत विभाग की कटौती से परेशान लोगों द्वारा कोटपुतली विद्युत विभाग का घेराव किया गया।

ख़बराना। बिल्लूराम सैनी
विद्याधर नगर न्यू कॉलोनी अमाई में विद्युत की सप्लाई पूर्ण रूप से न होने के कारण गर्मी से परेशान लोगों ने विद्युत विभाग का घेराव किया एवं विद्युत विभाग द्वारा पूर्ण रूप से विद्युत सप्लाई ने करने के बाबत में अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया गया एवं इसमें बताया गया कि आए दिन विद्युत लाइन में फाल्ट आ जाता है

जिससे कई घंटों तक विद्युत नहीं आती एवं वायर टूट कर सड़क पर गिर जाते हैं जिससे दुर्घटना होने अत्यधिक संभावना है एवं घर के कूलर पंखे फ्रिज आदि बिजली के उपकरण फुक सकते हैं जिससे भारी नुकसान हो सकता है

इसलिए वहां के लोगों ने बिजली सहायक अधिशासी अभियंता को प्रार्थना पत्र लिखकर नई केबल डलवाने डीपी से वहां लगे तीनों फेसो को बराबर भागो में करने के लिए कहा गया है जिससे वोल्टेज सप्लाई पूर्ण रूप से आ सके।