February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » वाटर पार्को बंद कराने के लिए यूआईटी सचिव को दिया ज्ञापन

वाटर पार्को बंद कराने के लिए यूआईटी सचिव को दिया ज्ञापन

ख़बराना। दीक्षित कुमार
आज युवा अमित कश्मीरी के नेतृत्व में वाटर पार्कों को बंद कराने के लिए यूआईटी सचिव को ज्ञापन दिया गया अमित कश्मीर ने बताया कि एक तरफ अलवर शहर पानी की पीड़ा से लंबे समय से पीड़ित है दूसरी ओर केवल मनोरंजन के लिए लाखों लीटर पानी व्यर्थ बहाया जा रहा है

प्रतिदिन पानी की समस्या बढ़ती जा रही है रोजाना अलवर शहर की जनता के द्वारा सड़क जाम विरोध प्रदर्शन के माध्यम से जनता प्रशासन तक अपनी आवाज पहुंचा रही है पार्षद हेतराम बताया कि अलवर शहर के आसपास सैकड़ों वाटर पार्क संचालित हैं

जिससे शहरी व ग्रामीण इलाकों को काफी नुकसान है जल का स्तर दिन प्रतिदिन नीचे जा रहा है वर्तमान स्थिति में लोग जल की एक एक बूंद को तरस रहे हैं इन सभी विषयों को संज्ञान में रख जल्द से जल्द वाटर पार्कों को को बंद किया जाए ज्ञापन के दौरान प्रवीण रैना, साहिल खत्री ,आकाश सोनी, विजय कोली,नितिन, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।