March 21, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » शराब के ठेके खोलने को लेकर स्थानीय निवासियों का लगातार विरोध प्रदर्शन जारी।

शराब के ठेके खोलने को लेकर स्थानीय निवासियों का लगातार विरोध प्रदर्शन जारी।

ख़बराना। दीक्षित कुमार
अलवर में शराब के ठेके खोलने का उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। शहर के 60 फुट रोड, स्वर्ग रोड विकास पथ, सहित अन्य कई जगहों पर स्थानीय निवासियों द्वारा शराब का ठेका खोलने का विरोध प्रदर्शन बदस्तूर जारी है।

आज कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सब रोड पर शराब ठेके को बंद करने के लिए 10:00 बजे ठेकेदारों द्वारा पुलिस व आबकारी की मौजूदगी में जब ठेका खोलने का प्रयास किया गया इस दौरान विरोध गरीब महिलाओं जब उनके बीच धक्का-मुक्की हो गई।

इस कारण एक महिला के हाथ में भी चोट लग गई। पीड़ित महिला ने बताया कोतवाली पुलिस व आबकारी ठेकेदारों के साथ मिलकर ठेका खोलने को लेकर महिलाओं पर दबाव बनाया जा रहा है उन्होंने बताया सगन एरिया में शराब का ठेका खुलने से महिलाओं का यहां से निकलना दूभर हो जाएगा तो वही बच्चों पर भी गलत प्रभाव पड़ेगा।

वही मौके पर पहुंचे आबकारी अधिकारी ने बताया कि शराब का ठेका नियमों के अनुरूप खुला है अगर किसी को इसे विपत्ति है तो उसे विभाग से अवगत कराएं। उन्होंने बताया महिलाओं द्वारा किया जा रहा है विरोध प्रदर्शन गलत है। शराब के ठेके खोलने में जो नियमों की पालना की जाती है उसे पूर्ण रूप से पालना कर ठेका खोला गया है।