ख़बराना। दीक्षित कुमार
अलवर एक बार फिर से शर्मसार हुआ है। अलवर के टहला थाना क्षेत्र में एक 9 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पिता के दोस्त के भाई ने यह गलत काम किया। बालिका सब्जी लेने के लिए घर के पास गई थी। इसी दौरान रास्ते में मिला आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया व घटना को अंजाम दिया।
9 वर्षीय बालिका सब्जी लेने के लिए शाम को 7 बजे के आसपास घर से निकली थी। रास्ते में उसे 25 वर्षीय रामपुरा गांव का रहने वाला एक युवक मिला। वो बालिका को पहले से जानता था। उसने बालिका से पूछा कि वो कहां जा रही है।
इस पर उसने बताया कि वो सब्जी लेने जा रही है। आरोपी ने कहा कि वो भी सब्जी लेने जा रहा है। यह कहकर वो बालिका को अपने साथ ले गया।
मल्लाना गांव के पास जोहर की पाल पर उसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। गांव में 16 तारीख को एक शादी थी। उसमें जयपुर से कुछ युवा आए थे। वो घूमने के लिए निकले थे। इसी दौरान उन्होंने बालिका की चीख-पुकार की आवाज सुनी।
आवाज सुनकर वो मौके पर पहुंचे। तो आरोपी बालिका के साथ दुष्कर्म कर रहा था। युवकों ने पुलिस से बचने के लिए इस घटना का वीडियो बनाया व मामले की सूचना आसपास मौजूद लोगों को दी।पुलिस ने आईपीसी की धारा 363, 366, 376AB, 5एम6 पॉस्को सहित एससी एसटी एक्ट की धाराओं में एफ आई आर दर्ज करते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
अन्य खबरे
माँ काली की मूर्ति को करवाया नगर भ्रमण,श्री अवध बिहारी बगीची परिसर में शुक्रवार को होगी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा,कल विशाल भण्डारे का होगा आयोजन
इंदिरा रसोई योजना में बढ़ रही है खाने वाले लोगों की संख्या,₹8 में सम्मान पूर्वक स्वादिष्ट खाना
मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार, एक बाईक बरामद