ख़बराना। रवि कुमार सैनी
शाहपुरा कस्बे के वार्ड नंबर 17 व 32 में पेयजल समस्या से जूझ रहे लोगों का आखिर गुस्सा फूट पड़ा गुस्साए लोगों ने जलदाय विभाग के कार्यालय के सामने सोमवार को नीमकाथाना स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया।

तथा विरोध प्रदर्शन किया इस दौरान जलदाय विभाग की अर्थी निकालकर विरोध जताया। जाम से यहां वाहनों की लंबी कतार लग गई प्रदर्शन कार्य कर रहे लोगों ने बताया की उनके वार्ड में पिछले कई दिनों से पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं है। पेयजल आपूर्ति नहीं होने से उनकी दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है।

जिम्मेदारों को कई बार अवगत कराने के बाद कोई समाधान नहीं हुआ जाम में प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस व जलदाय विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को खरी खोटी सुनाई बाद में वार्ड में टैंकरों से जलापूर्ति करने व सुधार करने का आश्वासन देने पर मामला शांत हुआ।

अन्य खबरे
माँ काली की मूर्ति को करवाया नगर भ्रमण,श्री अवध बिहारी बगीची परिसर में शुक्रवार को होगी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा,कल विशाल भण्डारे का होगा आयोजन
इंदिरा रसोई योजना में बढ़ रही है खाने वाले लोगों की संख्या,₹8 में सम्मान पूर्वक स्वादिष्ट खाना
मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार, एक बाईक बरामद