ख़बराना। बिल्लूराम सैनी
राजकीय सरदार उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटपूतली के सभागार में दोपहर को हुए एक कार्यक्रम में एसडीएम ऋषभ मंडल ने सरदार विद्यालय के विद्यार्थियों को जन्म प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान एसडीएम ने जन्म प्रमाण पत्र का महत्व विद्यार्थियों को समझाते हुए कहा कि सरकार की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं में जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है। अतः सभी विद्यार्थियों को अपना जन्म प्रमाण पत्र आवश्यक रूप से बनवाना चाहिए। उन्होंने इस मौके पर सरदार विद्यालय के स्थानीय परीक्षा का परीक्षा परिणाम भी घोषित किया एवं प्रथम रहे विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया। इससे पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोरमा यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एसडीएम महोदय का विद्यालय में पहली बार आने पर स्वागत किया। श्रीमती मनोरमा यादव ने विद्यालय की शैक्षिक एवं सह शैक्षिक गतिविधियों के बारे में भी एसडीम को अवगत करवाया एवं विद्यालय का एक छोटा निरीक्षण भी करवाया।
सच्ची बात, सच के साथ…
अन्य खबरे
माँ काली की मूर्ति को करवाया नगर भ्रमण,श्री अवध बिहारी बगीची परिसर में शुक्रवार को होगी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा,कल विशाल भण्डारे का होगा आयोजन
इंदिरा रसोई योजना में बढ़ रही है खाने वाले लोगों की संख्या,₹8 में सम्मान पूर्वक स्वादिष्ट खाना
मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार, एक बाईक बरामद