ख़बराना। रवि कुमार सैनी
शाहपुरा के निकट भाबरू थाना इलाके में छापुड़ा कला गांव में बीती रात एक बोलेरो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई हादसे में सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि 5 जने गंभीर रूप से घायल हो गए। मर्तक अजय योगी गोविंदपुरा धाबाई हाल ही निवासी शाहपुरा शिव कॉलोनी का रहने वाला था। हादसे के बाद बोलेरो कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार अजय योगी अपने परिवार के साथ एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर शाहपुरा आ रहा था। छापुड़ा कला गांव से निकलते ही कुम्हारों के मोहल्ले के पास एक बाइक आ रही थी बाइक को बचाने के चक्कर में बोलेरो कार अनियंत्रित हो गई।

और कार पेड़ से जा टकराई हादसा इतना तेज था की बोलेरो कार का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। तथा कार में सवाल लोग घायल हो गए हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घायलों को शाहपुरा के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने अजय योगी को मृत घोषित कर दिया। और दो लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए। चिकित्सकों ने उन्हें जयपुर रेफर कर दिया। अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बोलेरो को थाने में लाकर खड़ा कर दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
अन्य खबरे
माँ काली की मूर्ति को करवाया नगर भ्रमण,श्री अवध बिहारी बगीची परिसर में शुक्रवार को होगी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा,कल विशाल भण्डारे का होगा आयोजन
इंदिरा रसोई योजना में बढ़ रही है खाने वाले लोगों की संख्या,₹8 में सम्मान पूर्वक स्वादिष्ट खाना
मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार, एक बाईक बरामद