ख़बराना। दीक्षित कुमार
अलवर में आज संघ कार्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी के राष्ट्रीय मंत्री होशियार मीणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। अलवर में जनवरी माह में झकजोर देने वाला कृत्य हुआ। जिसमें 15 वर्षिया मूक बधीर बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया व उसे मरने को छोड़ दिया।
विद्यार्थी परिषद् अलवर कार्यकर्ताओं ने बालिका को न्याय दिलाने के लिए विभिन्न प्रयास किये। कलेक्ट्रेट कार्यकर्ताओं के द्वारा राजर्षि महाविद्यालय से जिला तक विरोध प्रदर्शन कर रैली निकाली। दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने व सजा देने के “लिए ज्ञापन दिया गया इसके बाद विद्यार्थी परिषद् शहीद स्मारक पर पांच अनिश्चितकालीन धरना दिए गए लेकिन प्रशासन ने आश्वासन के बाद धरने को खत्म करना दिया गया। इसके अलावा राजगढ़ में मंदिरों को तोड़ा गया व कठूमर में गौशाला को तोड़ा गया तथा लक्षमणगढ़ के बेरला गांव में बाबा साहब की मूर्ति को खण्डित होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश व सामप्रदायिक झडप देखने को मिली।
होशियार मीणा ने बताया आज प्रदेशभर में सांप्रदायिक दंगे हो रहे हैं। करौली में जन-धन की हानि हुई अ उसके बाद जोधपुर, भीलवाडा, हनुमानगढ़ में लगातार दंगे हो रहे है। राष्ट्रीय मंत्री ने बताया राजस्थान में लगातार महिलाओं के साथ उत्पीड़न हो रहे हैं कैबिनेट मिनिस्टर राजस्थान को मर्दों का प्रदेश बता रहे हैं
वहीं कैबिनेट के ही मिनिस्टर के लड़के के ऊपर महिला उत्पीड़न का मामला दर्ज हो रहा है अतः राजस्थान सरकार को संज्ञान लेते हुए महेश जोशी को सस्पेंड करना चाहिए इसके अलावा पेपर लीक करने वाले लोगों पर भी सख्त कार्रवाई कर कड़ा कानून प्रदेश में लागू होना चाहिये।
अन्य खबरे
माँ काली की मूर्ति को करवाया नगर भ्रमण,श्री अवध बिहारी बगीची परिसर में शुक्रवार को होगी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा,कल विशाल भण्डारे का होगा आयोजन
इंदिरा रसोई योजना में बढ़ रही है खाने वाले लोगों की संख्या,₹8 में सम्मान पूर्वक स्वादिष्ट खाना
मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार, एक बाईक बरामद