February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » शहर के बाजार में अज्ञात चोरों ने एक शेरवानी की दुकान में ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस की गश्त के चलते चोर माल साफ करने में नहीं हो पाए कामयाब।

शहर के बाजार में अज्ञात चोरों ने एक शेरवानी की दुकान में ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस की गश्त के चलते चोर माल साफ करने में नहीं हो पाए कामयाब।

ख़बराना। दीक्षित कुमार
कोतवाली थाना अंतर्गत बीती रात शहर के बाजार में अज्ञात चोरों ने एक शेरवानी की दुकान में ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस की गश्त के चलते चोर माल साफ करने में कामयाब नहीं हो पाए और फरार हो गए दुकानदार मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि उनकी बजाजा बाजार में जय अंबे साफा शेरवानी की दुकान है रात को वह दुकान पर ताला लगा कर गए थे इसके बाद रात करीब 1:00 बजे कोतवाली के उपनिरीक्षक रामकिशन यादव का फोन आया कि आपकी दुकान का ताला खुला हुआ है

उसके बाद मैं तुरंत मौके पर पहुंचा और देखा तो ताला टूटा हुआ था दुकान के अंदर नोटों की माला थी जिसे मैं रात को अपने साथ ले गया था वैसे कोई खास सामान नहीं गया है लेकिन फिर भी चोर दुकान में चोरी की नियत से ताला तोड़ा है

पुलिस की दस्त के चलते ज्यादा कोई खास नुकसान नहीं हुआ है वही अब सुबह दुकान खोलने के बाद ही पता लगेगा कि क्या सामान चोरी हुआ है वहीं पुलिस द्वारा दुकान का मौका मुआयना कर चोरों की तलाश की जा रही है।