February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » गायों को हरा चारा एवं मीठा दलिया खिला कर मनाया जन्मदिन। स्वच्छता सेवा दल के सदस्य एवं नगर परिषद के पार्षद प्रतिनिधि के जन्मदिवस पर विभिन्न सेवा कार्य किए…गायों की सेवा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है- सुभाष शर्मा

गायों को हरा चारा एवं मीठा दलिया खिला कर मनाया जन्मदिन। स्वच्छता सेवा दल के सदस्य एवं नगर परिषद के पार्षद प्रतिनिधि के जन्मदिवस पर विभिन्न सेवा कार्य किए…गायों की सेवा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है- सुभाष शर्मा

ख़बराना। बिल्लूराम सैनी
कोटपूतली। स्वच्छता सेवादल टीम के प्रत्येक सदस्य ने एक लक्ष्य रखा है की प्रत्येक सदस्य के जन्मदिवस व अन्य शुभ अवसर पर पर गायों की सेवा एवं बेजुबान पशु पक्षियों के लिए दाने व पानी की व्यवस्था करना एवं गरीब एवं जरूरतमंदों के लिए भोजन व जरूरतमंद सामग्री उपलब्ध कराना।


टीम का लक्ष्य प्राणी मात्र की सेवा करना है टीम के संयोजक प्रवीण बंसल ने बताया कि विभिन्न अवसरों पर टीम सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में सेवा के कार्य करती रही है एवं निकट भविष्य में भी करती रहेगी।

आज टीम स्वच्छता सेवा दल के सदस्य एवं नगर परिषद के पार्षद प्रतिनिधि मुखिया पायला के जन्मदिवस पर कोटपूतली में जयसिंह गौशाला में गायों को मीठा दलिया एवं हरा चारा खिलाकर जन्मदिन मनाया गया।

मुखिया पायला ने अपने जन्मदिवस पर गायों की सेवा एवं मानव सेवा करने का प्रण लिया। व्यापार महासंघ के अध्यक्ष श्री मैथिलीशरण बंसल ने बताया कि गायों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म हमारे वेद शास्त्रों में बताया गया है।


हिंदू धर्म में गाय को माता कहा गया है। पुराणों में धर्म को भी गौ रूप में दर्शाया गया है। गाय में 33 करोड़ देवी देवताओं का निवास स्थान भी बताया गया है। भगवान श्रीकृष्ण गाय की सेवा अपने हाथों से करते थे और इनका निवास भी गोलोक बताया गया है।

इतना ही नहीं गाय को कामधेनु के रूप में सभी इच्छाओं को पूरा करने वाला भी बताया गया है। हिंदू धर्म में गाय के इस महत्व के पीछे कई कारण हैं जिनका धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व भी है।


सुभाष शर्मा दवाई वाला ने गायों की महिमा बताते हुए कहा कि धार्मिक आस्था है कि गौ पूजा से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। घर की समृद्धि के लिए घर में गाय का होना बहुत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ ही गाय की सेवा भी करनी चाहिए। इससे उनका मानसिक विकास तेजी से होता है। संतान और धन की प्राप्ति के लिए भी गाय को चारा खिलाना और उसकी सेवा करना बेहतर परिणामदायक माना गया है।


इस दौरान प्रमोद गुरुजी, जितेंद्र शेखावत, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रवि यादव, अभिषेक चौधरी, पार्षद विष्णु भाटी, जग्गी चेलरवाल, कृष्ण छावडी, विजय आर्य, पंकज शेरावत, दयाराम कुमावत, कमलेश प्रजापति, हेमंत मोरीजावाला, हिमांशु सैन,
नवीन मोरीजावाला, शीशराम यादव, रमन सैनी व अन्य सदस्य मौजूद रहे।