February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » बानसूर SDM राहुल सैनी ने किया कार्यभार ग्रहण।

बानसूर SDM राहुल सैनी ने किया कार्यभार ग्रहण।

ख़बराना। बिल्लुराम सैनी
बानसूर नव पदस्थापित उपखंड अधिकारी राहुल सैनी ने आज उपखंड कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया । उपखंड अधिकारी राहुल सैनी के कार्यभार ग्रहण करने पर बानसूर ब्लॉक सीएमएचओ डॉ . मनोज यादव , तहसीलदार जगदीश प्रसाद बैरवा सहित सभी अधिकारियों एवं उपखंड कार्यालय के कर्मचारियों ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया । उपखंड अधिकारी राहुल सैनी ने बताया कि बानसूर में सभी सरकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की पहली प्राथमिकता होगी ।

वहीं शिक्षा , चिकित्सा सहित मूलभुत आवश्यकताओं की पूर्ति करेंगे । वहीं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी और उपखंड कार्यालय के कर्मचारियों के साथ मिलकर काम करेंगे । वही हमारी पहली प्राथमिकता आमजन को सभी सरकारी सुविधाओं का लाभ दिलाना होगी । इस मौके पर ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं उपखंड कार्यालय स्टाफ मौजूद रहा ।