February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » एसडीएम ने की ग्राम पंचायतों की उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई।

एसडीएम ने की ग्राम पंचायतों की उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई।

ख़बराना ब्यूरो चीफ
बिल्लुराम सैनी

कोटपूतली -जिला कलेक्टर राजन विशाल के निर्देशानुसार उपखण्ड क्षेत्र में कलस्टर्स स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत एसडीएम ऋषभ मंडल ने गुरूवार को कस्बा स्थित पंचायत समिति सभागार में ग्राम पंचायतों की उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई की।

इस दौरान उन्होंने विभिन्न ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन, खाद्य सुरक्षा, शिक्षा, विधुत, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता, नाली व सडक़ आदि से जुड़े अभाव अभियोग सुने। साथ ही जन समस्याओं को लेकर बैठक में मौजूद सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को उनके निस्तारण के लिए निर्देशित किया। पीएचईडी विभाग को गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल टैंकरों की आपूर्ति सुनिश्चित रखने एवं ग्राम रामसिंहपुरा में पानी की बोरिंग हेतु स्टीमेंट बनाने के लिए निर्देशित किया।

जेवीवीएनएल एक्सईएन को ग्राम पंचायत केशवाना राजपूत, पवाना अहीर व मोलाहेड़ा में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने के लिए भी निर्देशित किया गया। पीडब्ल्यूडी एईएन को गोपालपुरा मोड़ से गुम को जोहड़ा तक सडक़, टोडी से नारेहड़ा तक की सडक़ पर अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देशित किया। सीबीईओ को स्कूलों की भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करवाने एवं सरकारी स्कूलों में प्रत्येक कक्षा में 30 छात्रों का दाखिला करवाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही नगर परिषद आयुक्त को शहर में नालों एवं शौचालयों की सफाई व मुख्य बाजारों से अतिक्रमण हटाने एवं रात्रिकालीन लाईटों को नियमानुसार जलाने व बंद करने के लिए निर्देशित किया गया।

तहसीलदार सूर्यकान्त शर्मा को भी विभिन्न सीमाज्ञान एवं पत्थरगढ़ी के आवेदनों को पूर्ण रूप से निस्तारित कर राजस्व रिकॉर्डो में अंकन के लिए निर्देशित किया गया। इस दौरान एडीएम जगदीश आर्य, तहसीलदार सूर्यकान्त शर्मा, बीडीओ शशीबाला, सीबीईओ महावीर प्रसाद बडग़ुर्जर, नगर परिषद आयुक्त फतेह सिंह मीणा, पीएचईडी एईएन अनिल जाखड़, बीसीएमओ डॉ. हरि यादव, प्रधान प्रतिनिधि इन्द्राज रावत समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।