February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » शाहपुरा- जीवनदायनी बनी सरकार की आरबीएसके योजना -दिल के छेद से परेशान थे, निशुल्क इलाज से दी नई जिंदगी की राहत

शाहपुरा- जीवनदायनी बनी सरकार की आरबीएसके योजना -दिल के छेद से परेशान थे, निशुल्क इलाज से दी नई जिंदगी की राहत

ख़बराना। रवि कुमार सैनी

पीड़ितो के परिजन बोले साहब …अब हमारे बच्चें भी खेल सकेंगे सबके साथ। जन्म से झेल रहे थे परेशानी को। लाखों रुपये का इलाज सरकार ने करवाया निःशुल्क। शाहपुरा ब्लॉक की आरबीएसके की टीम की मेहनत लाई रंग।

खोरी निवासी 4 वर्षीय अनवी योगी का जयपुर एसएमएस के बागड़, 12 वर्षीय दीपांशु वर्मा व करीरी निवासी 13 वर्षीय खुशी जाट का अहमदाबाद के सत्यसाई हार्ट हॉस्पिटल में हुई सर्जरी

ब्लॉक सीएमएचओ डॉ विनोद शर्मा व आरबीएसके प्रभारी डॉ अर्चना परमार ने दी जानकारी।