March 21, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » नर्सिंग दिवस पर राजस्थान सरकार की जनघोषणा क्रियान्वित निरोगी राजस्थान अभियान के अंतर्गत तंबाकू मुक्त राजस्थान के तहत नशा मुक्त रैली निकाली गई।

नर्सिंग दिवस पर राजस्थान सरकार की जनघोषणा क्रियान्वित निरोगी राजस्थान अभियान के अंतर्गत तंबाकू मुक्त राजस्थान के तहत नशा मुक्त रैली निकाली गई।

ख़बराना। दीक्षित कुमार
अलवर में आज नर्सिंग दिवस पर राजस्थान सरकार की जनघोषणा क्रियान्वित निरोगी राजस्थान अभियान के अंतर्गत तंबाकू मुक्त राजस्थान के 100 दिवसीय कार्ययोजना के अंतर्गत नशा मुक्त रैली निकाली गई,

रैली की शुरुआत जिला कलेक्टर नकाते शिवप्रसाद व जिला प्रमुख बलवीर छिल्लर ने हरी झंडी दिखाकर की, वैली सीएमएचओ को शुरू होकर नगरी सर्किल कंपनी गार्डन वंडर माल बिजली घर होते हुए पुणे सीएमएचओ कार्यालय में संपन्न हुई,

जिला कलेक्टर नाम शिवप्रसाद नकाते ने बताया रैली का उद्देश्य लोगों को तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करना है। ताकि आमजन निरोगी व स्वस्थ रहे।

उन्होंने बताया समय-समय पर जिला प्रशासन व चिकित्सा विभाग के द्वारा तंबाकू का दुष्प्रचार व बेचान करने वाले लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई भी की जा रही है।

रैली के सम्मानित स्थल पर जीवन में नशा न करने के लिए हस्ताक्षर अभियान एवं सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया।