ख़बराना। दीक्षित कुमार
अलवर में आज पेयजल समस्या की को लेकर मनुमार्ग स्थित जलदाय विभाग में वार्ड नंबर 28 के लोगों ने धरना प्रदर्शन कर जलदाय विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
इस दौरान लोगों ने अधीक्षण अभियंता जेपी मीणा के कार्यालय का घेराव किया तथा वार्ड 28 में लंबे समय से बाधित पेयजल समस्या को निर्बाध रूप से शुरू करने की मांग की।
वार्ड 28 की महिला पार्षद ने बताया कि वार्ड में पिछले कई सालों से पानी की समस्या है जो गर्मियों के दौरान विकराल रूप धारण कर लेती है। कोई बात की जाए पिछले कुछ दिनों से तो लोगों को बूंद कर पानी के लिए भी दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही है।
उन्होंने बताया कर्मचारियों द्वारा मनमर्जी तरीके से पानी की सप्लाई दी जाती है। पानी की सप्लाई इतनी कम होती है कि लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पाता।
उन्होंने बताया गर्मी के दिनों में हर दो-तीन दिन में जलदाय विभाग को समस्या से अवगत कराना पड़ता है लेकिन विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। पार्षद ने कहा जलदाय विभाग का नकारपन जनता को झुलसा देने वाली गर्मी में विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर कर रहा है।
उन्होंने बताया वार्ड के लोग टैंकरों से पानी मंगाने को मजबूर है लेकिन 600 रूपये रोजाना खर्च करना गरीब लोगों के बस में नहीं है।
अन्य खबरे
माँ काली की मूर्ति को करवाया नगर भ्रमण,श्री अवध बिहारी बगीची परिसर में शुक्रवार को होगी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा,कल विशाल भण्डारे का होगा आयोजन
इंदिरा रसोई योजना में बढ़ रही है खाने वाले लोगों की संख्या,₹8 में सम्मान पूर्वक स्वादिष्ट खाना
मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार, एक बाईक बरामद