खबराना बिल्लुरामसैनी
बरसाती मौसम से पहले नगरपरिषद कोटपूतली इन दिनों कस्बे के नालों को सफाई करवाने में जुटा हुआ है. नगरपरिषद के ठेकेदार के द्वारा काम करने वाले कार्मिक नालों से गंदा कूड़ा व कीचड़ निकाल कर सड़क पर छोड़ देते हैं
साथ ही नालों के कवर हटा कर खुला छोड़ देते हैं. गंदा कूड़ा व कीचड़ को हाथों-हाथ नहीं उठाने से आसपास के जगहों में गंदगी व बदबू से लोगों का जीना मुहाल हो रहा है. साथ कि कार्मिक नालों से फेरो कवर हटा कर नालों को खुला छोड़ने से मवेशी नालों में गिर रहे हैं. पिछले 3-4 दिन पहले नागजी की गोर में खुले नाले में एक सांड के गिरने से मौत हो गई.
वहीं नगरपरिषद के सभापती के वार्ड नम्बर 26 में रात्रि को एक सांड खुले नाले में गिर गया, जो करीब 10 घंटे तक नाले में फंसा रहा. सुबह लोगों ने सांड को नाले में देखा तब उसकी सूचना नगरपरिषद को दी गई. सूचना के 3 घंटे देरी से पहुंची रेस्कयू टीम ने जेसीबी व लोगों की सहायता से सांड को शकुशल बाहर निकाला. इस तरह से ठेकेदार के द्वारा नालों को खुला छोड़ने पर नगरपरिषद व जनप्रतिनिधी किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
इससे साफ प्रतीत होता है नगरपरिषद व जनप्रतिनिधी किसी बड़े हादसे के इंतजार में है. मवेशियों की जगह कोई व्यक्ति या छोटा बालक कहीं नालों में गिर जाए तो उसके लिये कौन जवाब देह है।
अन्य खबरे
माँ काली की मूर्ति को करवाया नगर भ्रमण,श्री अवध बिहारी बगीची परिसर में शुक्रवार को होगी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा,कल विशाल भण्डारे का होगा आयोजन
इंदिरा रसोई योजना में बढ़ रही है खाने वाले लोगों की संख्या,₹8 में सम्मान पूर्वक स्वादिष्ट खाना
मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार, एक बाईक बरामद