February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » कोटपूतली नगर परिषद बनने के बाद भी चारो तरफ गंदगी का आलम- कोटपूतली में सफाई व्यवस्था बिगड़ी।

कोटपूतली नगर परिषद बनने के बाद भी चारो तरफ गंदगी का आलम- कोटपूतली में सफाई व्यवस्था बिगड़ी।

ख़बराना। बिल्लूराम सैनी
कोटपूतली नगरपालिका थी जब भी यही हाल था और नगर परिषद है जब भी यही हाल है कुछ बदलने वाला नहीं है नरक पालिका का नाम बदलकर नरक परिषद किया गया है बाकी और कुछ भी नहीं बदला है बल्कि भ्रष्टाचार पहले से और अधिक बढ़ा है,


वार्ड नम्बर 37 सरदार जनाना हॉस्पिटल के सामने आम रास्ता में आने वाले मरीजों को व राजकीय बालिका स्कूल में आने वाली बालिकाओं को इस गंदे पानी में से रोज निकलकर आना पढ़ता है और महामारी फैलने की स्थिति बनी हुई है गंदे पानी से मच्छरों के बढ़ने से मौसमी बीमारियां जोरों पर है प्रशासन को मीडिया द्वारा काफी बार अवगत करवाया जा चुका है प्रशासन व वार्ड मेंबर नींद में सो रहे है इस गंभीर समस्या का कोई निवारण नही हो रहा है।