February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » अलवर- पानी की समस्या को लेकर वार्ड 11 के लोगों ने स्कीम नंबर 2 जलदाय विभाग कार्यालय पर दिया धरना।

अलवर- पानी की समस्या को लेकर वार्ड 11 के लोगों ने स्कीम नंबर 2 जलदाय विभाग कार्यालय पर दिया धरना।

ख़बराना। दीक्षित कुमार
अलवर में पानी की समस्या को लेकर वार्ड 11 के लोगों ने स्कीम नंबर 2 जलदाय विभाग कार्यालय पर दिया धरना। लोगों को देख जलदाय विभाग के कर्मचारी हुए रफूचक्कर। पार्षद रसगनिया ने बताया की वार्ड में पिछले 5 साल से पानी की समस्या है। वार्ड वासियों ने सैकड़ों की संख्या में ज्ञापन जलदाय विभाग सहित जिला प्रशासन को दिए हैं।

प्रशासन की अनदेखी के चलते वार्ड की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। और वासियों को बूंद बूंद को तरसना पड़ रहा है।

भीषण गर्मी में टैंकर वाले गरीब लोगों की मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं। 300 रूपये में मिलने वाला टैंकर 500 से 600 रुपये में दिया जा रहा है।

वार्ड में गरीब वर्ग के लोगों की संख्या होने के कारण रोजाना टैंकर मंगाना भी संभव नहीं। उन्होंने बताया जब तक उनकी पानी की समस्या को ठीक नहीं किया जाएगा वार्डवासी यहीं जलदाय विभाग के कार्यालय पर धरना जारी रखेंगे।