February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » सहारा उपभोक्ता संघर्ष समिति के द्वारा जिला कलेक्टर को प्रधानमंत्री के नाम सोपा ज्ञापन।

सहारा उपभोक्ता संघर्ष समिति के द्वारा जिला कलेक्टर को प्रधानमंत्री के नाम सोपा ज्ञापन।

ख़बराना। दीक्षित कुमार
अलवर में आज सहारा उपभोक्ता संघर्ष समिति के द्वारा जिला कलेक्टर को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा गया। समिति के सदस्य ने बताया कि सहारा इंडिया के बड़ी संक्या में जमाकर्ता है। जिनकी लाखों की राशि सहारा इंडिया में जमा है। जिसका भुगतान पिछले कई वर्षों से नहीं हो रहा है।

उन्होंने बताया सहारा इंडिया और सेबी के बीच की लड़ाई में बहुत से गरीब सहारा उपभोक्ता व एजेंट लोग परेशान है। सहारा कहती है कि हमारा भुगतान सेवी ने रोका हुआ है। उन्होंने बताया जमाकर्ता एजेंटों के घर आकर रोजाना भुगतान की डिमांड करता है लेकिन सारा से भुगतान नहीं मिलने के कारण एजेंट व उपभोक्ता के बीच झगड़े की स्थिति बनी हुई है।

लोगों ने पाई पाई बचाकर सहारा में अपने अच्छे भविष्य के लिए पैसे जमा किए लेकिन अपनी जमा पैसों के लिए लोगों को दर-दर भटकना पड़ रहा है। उन्होंने कहा अलवर जिले में ही सहारा का लगभग 2 हजार करोड़ रुपए से ऊपर का भुगतान बकाया है।

जिसे सहारा द्वारा नहीं चुकाया जा रहा बल्कि उनके कर्मचारियों द्वारा और राशि जमा कराने की बात कही जा रही है। उन्होंने बताया अगर समय रहते इस समस्या का निस्तारण नहीं किया गया तो जमाकर्ताओं द्वारा गलत कदम उठाया जा सकता है।