ख़बराना। बिल्लुराम सैनी
कोटपूतली श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन श्री नागा जी महाराज का मंदिर नागाजी गौर में स्थित कथा व्यास श्री रामदेव जी मिश्र बरेली यूपी के द्वारा भागवत कथा का वाचन 2 मई सोमवार से प्रारंभ किया गया था।
नागा जी महाराज मंदिर के महंत श्री मक्खनदास जी महाराज व श्री सीताराम दास जी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया की श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 2 मई सोमवार से प्रारंभ किया गया था कथा का समापन 8 मई को किया गया एवं आज 9 मई को सताईसा मंडल के सभी संतो द्वारा संत समागम का कार्यक्रम एवं यज्ञ करके पूर्ण आहुति देते हुए भोजन प्रसादी भंडारे का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यज्ञ पूर्णाहुति के उपलक्ष्य पर सुबह 10:15 बजे संत श्री श्री 1008 श्री राघवाचार्य जी महाराज, श्री श्री 1008 श्री राम रिछपाल दास जी महाराज, श्री श्री 1008 श्री बलदेव दास जी महाराज, श्री श्री 1008 श्री दिनेश दास जी महाराज, कोटपूतली विधानसभा प्रभारी मुकेश गोयल, बगुला प्रसाद स्वामी, दयाराम कुमावत, विकास जांगल व अन्य भक्तगण उपस्थित रहे।
संत समागम के कार्यक्रम में विजय रावत महासी एवं लालचंद गिराटी लाखाका नांगल व इनकी टीम द्वारा भगवान की भक्ति पर भजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम कर विशेष प्रस्तुतियां दी।
यज्ञ की पूर्णाहुति में सताईसा मंडल के अध्यक्ष श्री श्री 1008 श्री मानदास जी महाराज खेड़की वीरभान, चतुर्थ संप्रदाय के महंत श्री श्री 1008 श्री दिनेश दास जी महाराज खंडेला,
श्री श्री 1008 राघवाचार्य जी महाराज रेवासा धाम, परम पूज्य श्री श्री 1008 श्री खोजें पीठाधीश्वर श्री राम रिछपाल दास जी महाराज त्रिवेणी धाम, श्री श्री 1008 श्री बलदेव दास जी महाराज काला कोटा, श्री श्री 1008 श्री छीतर दास जी महाराज, श्री हरिदास जी महाराज अरनिया, श्री भीमा दास जी महाराज, श्री रघुवंश दास जी महाराज, श्री शत्रुघ्न दास जी महाराज, श्री किशन दास जी महाराज, श्री मोहन दास जी महाराज, श्री सुरेश दास जी महाराज, श्री राम रतन दास जी महाराज चतुर्भुज, श्री गुरु दास जी महाराज, श्री ज्ञान दास जी महाराज बड़नगर, श्री गणेशानंद जी महाराज मलपुरा, श्री राम दास जी महाराज नील का धाम व आसपास क्षेत्र के अन्य साधु संत उपस्थित रहे। सुबह 11:00 बजे से पंगत प्रसादी प्रारंभ की गई पंगत प्रसादी में आसपास क्षेत्र के हजारों की संख्या में भक्तजन पहुंचे। भंडारे का कार्यक्रम शाम 7:00 बजे तक किया जाएगा इसमें सभी भक्तजनो और आमजनो का सहयोग रहा।
अन्य खबरे
माँ काली की मूर्ति को करवाया नगर भ्रमण,श्री अवध बिहारी बगीची परिसर में शुक्रवार को होगी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा,कल विशाल भण्डारे का होगा आयोजन
इंदिरा रसोई योजना में बढ़ रही है खाने वाले लोगों की संख्या,₹8 में सम्मान पूर्वक स्वादिष्ट खाना
मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार, एक बाईक बरामद