ख़बराना। बिल्लूराम सैनी
वसुंधरा राजे समर्थक मंच राजस्थान ने भारतीय विद्या परिषद के युवा पदाधिकारी विकास डोई का सम्मान समारोह सोमवार को होटल गोकुल में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मंच प्रदेश अध्यक्ष विजय भारद्वाज प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कर्मचारी नेता बृजमोहन शर्मा के साथ मंच के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मेघवाल के साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.
कार्यक्रम की शुरुआत के दौर में ही मंच प्रदेश उपाध्यक्ष वरिष्ठ कर्मचारी नेता ब्रजमोहन शर्मा ने बताया कि वसुंधरा राजे समर्थक मंच राजस्थान का मूल उद्देश्य भाजपा को मजबूत करके 2023 में जीता कर राजस्थान में तीसरी बार वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री बनाना ही लक्ष्य है .
शासन मा ने यह भी स्पष्ट किया कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राजस्थान में यशस्वी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को सर्वमान्य नेता बताया. शर्मा ने यह भी बताया कि प्रदेशभर का सेवन कर्मचारी अधिकारी अगस्त माह में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से वसुंधरा राजे के सानिध्य में भाजपा सरकार बनाने का समर्थन करेगा.

प्रदेश अध्यक्ष विजय भारद्वाज ने प्रेस वार्ता में बताया कि मंच राजस्थान की 200 विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर तक प्रभावी कार्यक्रमों को लेकर कार्य करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक लेकर जाएगा वहीं कांग्रेस द्वारा किस प्रकार से आमजन के हितों पर कुठाराघात किया जा रहा है आमजन त्रस्त है.
विजय भारद्वाज ने विकास डोई का साफा माला पहनाकर प्रभारी कार्य करने की जवाबदेही सौंपी वही युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कैलाश नाईवॉल बताया कि पर देश भर का युवा बूथ स्तर तक प्रभावी कार्य को अंजाम देकर वसुंधरा राजे को तीसरी बार मुख्यमंत्री भाजपा सरकार बनाएगी।
अन्य खबरे
माँ काली की मूर्ति को करवाया नगर भ्रमण,श्री अवध बिहारी बगीची परिसर में शुक्रवार को होगी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा,कल विशाल भण्डारे का होगा आयोजन
इंदिरा रसोई योजना में बढ़ रही है खाने वाले लोगों की संख्या,₹8 में सम्मान पूर्वक स्वादिष्ट खाना
मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार, एक बाईक बरामद