February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » शाहजहांपुर- धूमधाम‌ से आयोजित हुआ महाराणा प्रताप जयंती पर्व ।

शाहजहांपुर- धूमधाम‌ से आयोजित हुआ महाराणा प्रताप जयंती पर्व ।

शाहजहांपुर 9 म‌ई- कस्बे के समीपवर्ती गांव गादली के महाराणा प्रताप चौक पर सोमवार को महाराणा प्रताप जयंती पर्व धूमधाम‌ से आयोजित हुआ। आयोजन के तहत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुऐ उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला‌।

जय भवानी, जय प्रताप के नारों के साथ युवाओं ने प्रभात फेरी निकाली। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक शेखर चौहान, संदीप तंवर, अजय राणा, सन्नी राजपूत, पप्पु पंच, विपिन शर्मा, तरुण चौहान, यशपाल चौहान, नीरज चौहान, तेजपाल चौहान, सोनु पंवार सहित बडी संख्या मे युवा उपस्थित रहे।