February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » अलवर में आज शराब की दुकान को बंद करने के विरोध में महिलाओं ने विकास पथ रोड पर लगाया जाम।

अलवर में आज शराब की दुकान को बंद करने के विरोध में महिलाओं ने विकास पथ रोड पर लगाया जाम।

ख़बराना। दीक्षित कुमार
एक तरफ जहां आज दुनिया भर में मदर्स डे बनाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर विकास पथ की महिलाओं को शराब के ठेके के विरोध में रोड जाम करना पड़ रहा है।

अलवर में आज शराब की दुकान को बंद करने के विरोध में महिलाओं ने विकास पथ रोड पर लगाया जाम। तेज धूप में 45 डिग्री से अधिक तापमान पर महिलाएं बीच सड़क पर खड़ी रही। जिस दौरान रोड जाम के कारण रोड के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई।

महिला ने बताया प्रशासन से पानी की मांग की जा रही है लेकिन हो तो नहीं दिया जा रहा उल्टे गली मोहल्ले में शराब की दुकानें खोली जा रही हैं। दुकानें खुलने से महिलाओं का आना-जाना दुबर हो रहा है वही बच्चों पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।

महिला ने बताया कई दिनों से धरना दिन-रात दिया जा रहा है लेकिन जिला प्रशासन की ओर से महिलाओं की सुरक्षा व्यथा सुनने कोई नहीं। उन्होंने कहा कई बार गुंडे तक के लोग उन्हें आकर धमकाते हैं ।

महिला ने कहा ठेका खुलने से दिनभर शराबी उत्पात मचाएंगे जिससे आसपास के लोगों का जीवन दूभर हो जाएगा वही छोटा-मोटा व्यवसाय करने वाले लोगों के व्यवसाय पर भी गलत प्रभाव पड़ेगा।