February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » शाहपुरा श्री गोपाल महायज्ञ में सातवें दिन दी 4 लाख आहुतियां 11 कुंडीय श्री गोपाल यज्ञ का हो रहा आयोजन!

शाहपुरा श्री गोपाल महायज्ञ में सातवें दिन दी 4 लाख आहुतियां 11 कुंडीय श्री गोपाल यज्ञ का हो रहा आयोजन!

ख़बराना। संवाददाता रवि कुमार सैनी
देवन गांव में बाबा किशन दास आश्रम के ऊपर श्री श्री 1008 श्री ऋषिकेश द्वाराचार्य पीठाधीश्वर जगतगुरु श्री छबीले शरण देवाचार्य जी महाराज के सानिध्य में चल रहा है 11 कुंडीय श्री गोपाल यज्ञ एवं श्रीमद् भागवत पुराण कथा के सातवें दिन शनिवार को कई कार्यक्रम आयोजित हुए।

यज्ञ का समापन 9 मई को होगा। योगाचार्य कथावाचक श्री श्री 1008 श्री महत गणेशदास जी महाराज व अवध बिहारी कुंज अयोध्या धाम ने गोपाल मंत्र की कुल 4 लाख आहुतियां दी।

यज्ञ में त्रिवेणी धाम के महाराज श्री रामशरणदास जी का यज्ञ कमेटी के लोगों ने स्वागत किया। इस मौके पर प्रधान कुंड मुख्य यजमान कैलाश जी महाराज ने आहुतियां देते हुए आगंतुक श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा यज्ञ से आसपास का वातावरण शुद्ध होता है और मनुष्य की आत्मा को शांति प्राप्त होती है। इस मौके पर आज श्री कृष्ण और रुक्मणी की सजाई झांकी।