March 21, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » बारिश में तेज हवाओं के चलते स्कूल परिसर में स्थित पेड़ गिरने से टला हादसा।

बारिश में तेज हवाओं के चलते स्कूल परिसर में स्थित पेड़ गिरने से टला हादसा।

ख़बराना। दीक्षित कुमार
अलवर के काशीराम चौराहे के पास स्थित लार्ड चैतन्य स्कूल परिसर में स्थित पेड़ बारिश में तेज हवाओ के चलते गिर गया। गनीमत रही कि पेड़ गिरने से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई वहीं पेड़ की चपेट में आने से स्कूल व मकान का कुछ हिस्सा धराशाई हो गया।

पेड़ की चपेट में आने से विद्युत पोल बिजली के तार टूट गए जिससे क्षेत्र में बिजली सप्लाई ठप हो गई। पेड़ गिरने की आवाज से आसपास क्षेत्र के लोग सड़क पर आ गए।

रोड के बीचो बीच पेड़ गिरने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया। लोगों द्वारा पेड़ गिरने की सूचना पुलिस व बिजली विभाग को दी गई।