February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » ऐतिहासिक पूरजन विहार कंपनी बाग में पानी की समस्या के चलते पेड़ सूखने की कगार पर।

ऐतिहासिक पूरजन विहार कंपनी बाग में पानी की समस्या के चलते पेड़ सूखने की कगार पर।

ख़बराना। दीक्षित कुमार
शहर के कंपनी बाग में मौजूद तीन बोरिंग भी अब अंतिम सांसे ले रही है जिसके चलते ऐतिहासिक पूरजन विहार में पानी की समस्या के चलते पेड़ सूखने की कगार पर आ गए हैं

वही उद्यान में लगे कर्मचारियों का कहना है कि पूर्व में यहां पर टैंकरों की व्यवस्था की गई थी जिनके चलते यहां पानी दिया जाता था लेकिन अब टैंकर बंद कर दिए गए हैं

ऐसे में जो तीन बोरिंग है वह एक 1 घंटे के अंतराल में चलानी पड़ती है तभी उनमें पानी आता है जिसके चलते समय पर सारे उद्यान में पानी नहीं दे पा रहे हैं जिसको लेकर उन्होंने टैंकरों को फिर से चलाने की मांग की है।