February 3, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » नगर परिषद की अनदेखी के चलते पुराना सूचना केंद्र में मौजूदा उद्यान बना कबाड़।

नगर परिषद की अनदेखी के चलते पुराना सूचना केंद्र में मौजूदा उद्यान बना कबाड़।

ख़बराना। दीक्षित कुमार
शहर के नगर परिषद के अधीन आने वाले पुराना सूचना केंद्र में मौजूदा उद्यान को नगर परिषद के कर्मचारियों ने कबाड़ गोदाम बना रखा है

जिसके चलते यहां पर हरे पेड़ पौधे भी नष्ट हो रहे हैं पुस्तकालय भवन में अध्ययन करने वाले छात्रों को भी यहां गंदगी के चलते परेशानी का सामना करना पड़ता है वहीं पर्यावरण प्रकोष्ठ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष किशन कुमार खंडेलवाल ने कहा कि पूर्व में यहां पर जिला प्रशासन की ओर से पौधारोपण तक किया गया था

जिस समय सारे कबाड़ को यहां से हटा दिया गया लेकिन पहले की तरह ही अब फिर से वही स्थिति उत्पन्न हो गई है जिसको लेकर नगर परिषद को सुध लेनी होगी वही छात्र-छात्राओं ने कहा कि उद्यान में जब पढ़ाई के लिए बैठते हैं तो यहां पर गंदगी का माहौल रहता है पेड़ पौधे पूरी तरह से यहां पर कबाड़ के चलते नष्ट हो चुके हैं ऐसे में यहां पर बैठना भी दो बार हो गया है ऐसे में नगर परिषद को इस ओर कोई कदम उठाना आवश्यक है।