ख़बराना (बिल्लुराम सैनी)
कोटपूतली। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन श्री नागा जी महाराज का मंदिर नागाजी गौर में स्थित कथा व्यास श्री रामदेव जी मिश्र बरेली यूपी के द्वारा भागवत कथा का वाचन 2 मई सोमवार से किया जा रहा है।
नागा जी महाराज मंदिर के महंत श्री मक्खनदास जी महाराज व श्री सीताराम दास जी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया की श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 2 मई सोमवार से प्रारंभ किया गया कथा का समापन 8 मई को होगा। एवं प्रसादी व भंडारे का कार्यक्रम 9 मई सोमवार को किया जाएगा।

कथा व्यास पंडित राम देव मिश्रा जी महाराज द्वारा आज भक्त प्रल्हाद ध्रुव की कथा सुनाई एवं बताया कि छोटा सा बालक अपनी सौतेली मां के वचन सुनकर वन मे भजन करने चला गया भगवान की कृपा से राजा बना।

पंडित राम देव मिश्रा जी ने बताया की सत्य वचन यह है कि हम सबके जीवन में जो कुछ मिला है या फिर मिलेगा वह हमारे अच्छे कर्मों का फल है। बिना भगवान की कृपा के कोई सुखी नहीं रह सकता भक्तों को हमेशा अच्छे लोगों की संगत में रहना चाहिए एवं जहां कहीं भी भागवत कथा या भगवान के भजन सुनाई दे वहां जरूर जाना चाहिए।

जिससे मानव की प्रवृत्ति सद मार्ग की ओर रहती है। महाराज जी ने बताया कि कल श्री कृष्ण भगवान जन्म उत्सव पर कथा वाचन किया जाएगा।

भागवत कथा में आसपास क्षेत्र के संतो महात्मा उपस्थित रहे संतो में श्री राम रतन दास जी महाराज चतुर्भुज, श्री गुरु दास जी बखराना, श्री गोकुल दास जी कोटपुतली, एवं शंकर लाल जी सैनी पूर्व चेयरमैन, रामजी लाल जी सैनी, राधेश्याम मीणा, दिनेश मीणा, दयाराम कुमावत सुरज्ञानी मीणा, महेश आर्य, राजेंद्र कुमार मीणा एवं अन्य समस्त भक्त गण मौजूद रहे।
अन्य खबरे
माँ काली की मूर्ति को करवाया नगर भ्रमण,श्री अवध बिहारी बगीची परिसर में शुक्रवार को होगी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा,कल विशाल भण्डारे का होगा आयोजन
इंदिरा रसोई योजना में बढ़ रही है खाने वाले लोगों की संख्या,₹8 में सम्मान पूर्वक स्वादिष्ट खाना
मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार, एक बाईक बरामद