February 3, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » नगरपालिका द्वारा नाले की खुदाई करने से टुटी पाईप लाईन! हजारों लीटर पानी हुआ बर्बाद, स्थानीय निवासियों को पेयजल के लिए होना पड़ा परेशान।

नगरपालिका द्वारा नाले की खुदाई करने से टुटी पाईप लाईन! हजारों लीटर पानी हुआ बर्बाद, स्थानीय निवासियों को पेयजल के लिए होना पड़ा परेशान।

ख़बराना। बिल्लुराम सैनी
कोटपूतली कस्बे के बानसूर रोड़ पर स्थानीय नगर पालिका द्वारा जेसीबी मशीन से नाले की खुदाई करने से वहाँ से जा रही जलदाय विभाग की पेयजल सप्लाई की पाईन लाईन टुट गई। जिससे हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह गया।

वहीं स्थानीय निवासी लोगों को पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी दो-तीन बार उक्त पेयजल सप्लाई की पाईप लाईन टुट चुकी है।

एक ओर जहाँ विगत तीन-चार रोज से विधुत कटौती के चलते वार्डवासियों के लिए पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही थी वहीं पाईप लाईन के टुट जाने से पानी की बड़ी परेशानी खड़ी हो गई।

इस पर वार्डवासियों ने पेयजल आपूर्ति किये जाने की मांग की है।