February 3, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » रेन बसेरे के सफाई कर्मचारी ने 10 महीने से वेतन नहीं मिलने के विरोध में ताला लगाकर आत्महत्या करने की दी चेतावनी।

रेन बसेरे के सफाई कर्मचारी ने 10 महीने से वेतन नहीं मिलने के विरोध में ताला लगाकर आत्महत्या करने की दी चेतावनी।

ख़बराना। दीक्षित कुमार
अलवर में मंगलवार को रेन बसेरे के सफाई कर्मचारी ने 10 महीने से वेतन नहीं मिलने के विरोध में ताला लगाकर आत्महत्या करने की दी चेतावनी। सफाई कर्मचारी अमित ने बताया कि वह पिछले 3 साल से रैन बसेरे में काम कर रहा है लेकिन 10 महीने से उसे सैलरी नहीं मिली वही 5 दिन बाद 11वां महीना भी खत्म हो जाएगा।

अमित ने बताया साल भर में 3 सभापति व 3 आयुक्त बदले जा चुके हैं हर किसी को अपनी व्यथा बता चुका है। कई बार लिखत में भी दे चुका हु। लेकिन किसी ने ना तो उसकी व्यथा पर ध्यान दिया है ना ही समस्या का समाधान किया।

अमित ने बताया नगर परिषद द्वारा उसे तनख्वाह के नाम पर 6 हजार रुपए महीने दिए जाते हैं जिसका भी कोई समय निर्धारित नहीं है।

अगर समय रहते उसकी तनखा नहीं दी गई तो उसके द्वारा आत्महत्या कर ली जाएगी जिसका जिम्मेदार प्रशासन होगा।