February 3, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » पानी की समस्या के चलते जलदाय विभाग की टंकी पर चढ़ा पार्षद।

पानी की समस्या के चलते जलदाय विभाग की टंकी पर चढ़ा पार्षद।

ख़बराना। दीक्षित कुमार
पानी की समस्या के चलते जलदाय विभाग की टंकी पर चढ़ा पार्षद मौके पर पहुंचा प्रशासन। पार्षद से समझाइश कर नीचे उतारने की जा रही है कोशिश। वार्ड नंबर 25 के पार्षद लोचन यादव ने अपने वार्ड में पानी की समस्या के चलते यशवंत स्कूल की जलदाय विभाग की टंकी पर चढ़ गए उन्होंने बताया बाढ़ में थ्री फेस की बोरिंग लंबे समय से खराब है जलदाय विभाग से लेकर प्रशासनिक आला अधिकारियों को इस संबंध में सूचित करें लेकिन हर बार जल्दी समस्या का समाधान कहकर बात को टाल दिया।

अब भीषण गर्मी में वार्डवासी बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं वही लोग सुबह से उनके घर पानी की मांग को लेकर पहुंच जाते हैं। उन्होंने बताया संबंधित ठेकेदार द्वारा खराब बोरिंग मशीन को रिपेयर करके बार-बार लगा दिया जाता है जो कुछ समय पश्चात ही दोबारा खराब हो जाती है जिस कारण लंबे समय तक पानी की सप्लाई बाधित होती है।

इस समस्या के विरोध में पानी की टंकी पर चढ़कर अपना विरोध जताया ताकी जिला प्रशासन का इस ओर ध्यान जाए जनता को पानी की समस्या से निजात मिले। उन्होंने कहा जब तक उनकी समस्या का निदान नहीं किया जाएगा तब तक वह पानी की टंकी से नीचे नहीं उतरेंगे