March 21, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » अलवर- सैनी समाज द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस। कंपनी बाग में 28 अप्रैल को सैनी समाज की महापंचायत होगी आयोजित।

अलवर- सैनी समाज द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस। कंपनी बाग में 28 अप्रैल को सैनी समाज की महापंचायत होगी आयोजित।

ख़बराना। दीक्षित कुमार
अलवर में मंगलवार को एक निजी होटल में सैनी समाज के द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें सैनी समाज के अध्यक्ष सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे सैनी समाज महापंचायत 28 तारीख को शहर के कंपनी बाग में आयोजित की जा रही है

जिसका प्रमुख उद्देश्य सरकार से एक ग्यारह सूत्रीय मांग है 28 अप्रैल को सैनी समाज के लोग कंपनी बाग इकट्ठा होंगे वहां से जिलाधीश महोदय को मुख्यमंत्री व राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपेंगे पप्पू भाई प्रधान ने बताया के मुख्य रूप से समाज उत्थान का कार्य है यह किसी जाति धर्म या पार्टी का विरोध है ना कोई प्रदर्शन है।

मुख्य मांगों में महात्मा ज्योति राव फूले माता मां सावित्री बाई फुले को भारत रत्न दिया जाए इनकी जयंती पर अन्य महापुरुषों की तरह अवकाश घोषित किया जाए अन्य पिछड़े समाजों की तरह सैनी समाज के बोर्ड का गठन किया जाए।

उन्होंने कहा ओबीसी की जातियों में सबसे पिछड़ी जातियों में सैनी समाज आता है इसलिए सरकारी नौकरियों में भी 5% आरक्षण सुनिश्चित किया जाए आगामी भरतपुर दौसा करौली में सवाई माधोपुर में भी इसी तरह की महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।

मांगे नहीं माने जाने की दशा में सभी जिलों की एक महापंचायत का आयोजन किया जाएगा सरकार का इस ओर ध्यान आकर्षित किया जाएगा।