February 3, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » कोटपूतली – खेत में पड़े सुखे चारे में लगी आग।

कोटपूतली – खेत में पड़े सुखे चारे में लगी आग।

कोटपूतली (बिल्लूराम सैनी)
कस्बे की निकटवर्ती ढ़ाणी सुरदासवाली (श्याम नगर) स्थित एक खाली खेत में पड़े सुखे चारे में बुधवार दोपहर बाद बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्मवीर, रमेश, पप्पु आदि के खेत में आग लगने पर पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर स्थानीय नगर पालिका मंडल से फायर बिग्रेड की टीम ने मौके पर पहुँचकर आग पर काबु पाया।

फायर बिग्रेड टीम के शीशराम, अनिल, मनोज व सचिन ने दो घण्टे की मशक्कत से आग बुझाई। आगजनी में सरसों के खेत में पड़े सुखे ढ़ाकले, दस हरे पेड़, सुखी लकड़ी समेत पशुओं का दस मण आटा व विधुत पोल जल कर राख हो गया।