February 3, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » शाहपुरा थानाधिकारी विजेंद्र सिंह को मिली बडी सफलता…. एटीएम को गैस कटर से काटकर उसमें से रूपये चुराकर ले जाने एवं एटीएम काटने की तीन वारदातों का किया खुलासा….

शाहपुरा थानाधिकारी विजेंद्र सिंह को मिली बडी सफलता…. एटीएम को गैस कटर से काटकर उसमें से रूपये चुराकर ले जाने एवं एटीएम काटने की तीन वारदातों का किया खुलासा….

ख़बराना । रवि कुमार सैनी
शाहपुरा में 8 मार्च को 9,75,200 रूपये तथा 3 मार्च को कोटपूतली मे एटीएम लूटने का प्रयास,8 मार्च को जयपुर शहर मे मुरलीपुरा में एटीएम काटने के बाद रूपये ले जाने का प्रयास की घटना का हुआ खुलासा….

घटना के मैन आरोपी सलीम मेव मुसलमान निवासी फिरोजपुर नूँह मेवात जो एटीएम को गैस कटर से काटने मे बहुत शातिर है को किया गिरफ्तार….

वारदात मे शामिल अन्य बदमाशों की तलाश जारी है….

जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल ने पुलिस टीम का हौसला बढाने के लिए सम्मानित करने की घोषणा की है…