September 18, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष ने बन्द पड़ी मोटर करवाई चालू। कस्बे के वार्ड नं 28 की बोरिंग की मोटर करीब 6-7 माह से थी बन्द।

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष ने बन्द पड़ी मोटर करवाई चालू। कस्बे के वार्ड नं 28 की बोरिंग की मोटर करीब 6-7 माह से थी बन्द।

कोटपूतली (बिल्लूराम सैनी)
कस्बे के वार्ड 28 में छः माह से मोटर कर बंद होने के चलते वार्डवासियों को बढ़ती गर्मी में पानी की काफी किल्लत आ रही थी और परेशानी उठानी पड़ रही थी ।

सभी वार्डवासियों ने राष्ट्रीय लोकतान्त्रिक पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष देशराज पायला को समस्या से अवगत करवाया तो पायला ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को मामले के बारे में जानकारी दी और 6-7 माह से बन्द पड़ी मोटर को चालू करवाई।जिससे अब वार्डवासियों की पानी की किल्लत अब दूर हो जाएगी

सभी वार्डवासियों ने विधानसभा अध्यक्ष व जलदाय विभाग को आभार जताया।


इस दौरान बीड़दीचन्द सैनी , गणेश सैनी, राकेश सैनी, मुकेश सैनी, सुभाष सैनी, दीपक सैनी, गोपाल सैनी, कल्ली सैनी आदि लोग मौजूद रहे।