February 3, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » मुण्डनवाड़ा में 18 को मसानी माता का जागरण एवं 19 को मेला एवं कुश्ती दंगल का होगा आयोजन। फिल्म जगत की मशहूर गायिका नीतु सिंह जादोन सहित अनेक कलाकार देंगे जागरण में प्रस्तुति।

मुण्डनवाड़ा में 18 को मसानी माता का जागरण एवं 19 को मेला एवं कुश्ती दंगल का होगा आयोजन। फिल्म जगत की मशहूर गायिका नीतु सिंह जादोन सहित अनेक कलाकार देंगे जागरण में प्रस्तुति।

शाहजहांपुर (ख़बराना.कॉम) कस्बे के समीपवर्ती गांव मुण्डनवाडा मे विश्वप्रसिद्ध मसानी माता का दो दिवसीय महोत्सव सोमवार 18 अप्रैल से आयोजित होगा। 18 अप्रैल की रात मसानी माता मन्दिर परिसर मे विशाल जागरण का आयोजन किया जायेगा।‌जिसमे फिल्म जगत की मशहूर गायिका नीतु सिंह जादौन ( मुम्बई), रोशनी शर्मा ( बांदीकु‌ई), मनोज पारीक, राहुल पारीक ( जयपुर) अपनी प्रस्तुति देंगे। 19 अप्रैल मंगलवार को मेला एवं कुश्ती दंगल का आयोजन किया जायेगा। ये जानकारी नवयुवक मण्डल के बृजेश यादव एवं ग्राम सरपंच दलीप यादव ने दी।