March 18, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » अलवर के डहलावास गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई फायरिंग, 3 लोग हुए घायल

अलवर के डहलावास गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई फायरिंग, 3 लोग हुए घायल

अलवर (दीक्षित कुमार)
अलवर के सदर थाना अंतर्गत डहलावास गांव में जमीनी विवाद को लेकर गुर्जर समुदाय के दो पक्षों में विवाद हो गया।

विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में जमकर लाठी भाटा जंग हुई। इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से फायरिंग की गई। घटना में करीब 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इनको इलाज के लिए अलवर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज किए। उसके बाद घटनास्थल का जायजा लिया। दोनों पक्षों की तरफ से पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।