February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर दीपदान व संगोष्ठी का किया आयोजन।

अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर दीपदान व संगोष्ठी का किया आयोजन।

कोटपूतली (बिल्लूराम सैनी)
संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 131 वीं जयन्ती की पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय विधार्थी परिषद् द्वारा दीपदान व संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला संयोजक भीमसिंह पायला ने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर सच्चे अर्थों में राष्ट्रीयता व भारतीय संस्कृति के पोषक युग पुरुष थे। समाज के वंचित वर्गों के लिए आजीवन संघर्ष करके उन्होंने राष्ट्र व मानवता की सेवा की। इस दौरान नगर मंत्री देवेंद्र आर्य, प्रांत सहमंत्री कजल सोनी, प्रांत सोशल मीडिया सह संयोजक बलवीर सैनी आदि मौजूद रहे।