February 3, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » अलवर – 6 महीने से पानी नहीं, जाए तो जाए कहां, मजबूरन लगाया जाम।

अलवर – 6 महीने से पानी नहीं, जाए तो जाए कहां, मजबूरन लगाया जाम।

अलवर (दीक्षित कुमार) अलवर में मंगलवार को वार्ड नंबर 23 के लोगों ने जिला प्रमुख व एसपी के घर के सामने रोड जाम कर दिया। जिस कारण सड़क के दोनों तरफ राहगीरों की लंबी लाइन लग गई। सड़क जाम के दौरान राहगीरों व विरोध कर रहे लोगों के बीच आपसी बहस बाजी भी देखी गई।

जाम कर रही महिला कोमल यादव ने बताया कि वार्ड में पिछले 6 महीने से पानी नहीं आ रहा बड़ी मुश्किल से दूसरे वार्डो के नलो, प्याऊ व टैंकरों से गुजर बसर कर रहे हैं।

कई बार पानी की समस्या से जलदाय विभाग को अवगत कराया लेकिन जलदाय विभाग के कानों पर कोई जु नहीं रेंग रही।

कोमल ने बताया एक तो गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है वही पानी की किल्लत गर्मी को दुगना कर रही है। जिसके चलते मजबूरन आज रोड जाम लगाने की नौबत आई।