February 3, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » अलवर में पानी की त्राही त्राही। जलदाय विभाग पहुंच कर किया महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन।

अलवर में पानी की त्राही त्राही। जलदाय विभाग पहुंच कर किया महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन।

अलवर (दीक्षित कुमार)
अलवर में आज पानी की समस्या के चलते वार्ड 49 के लोगों ने मनुमार्ग जलदाय विभाग पहुंच कर किया विरोध प्रदर्शन। विरोध कर रही महिला कांता देवी ने बताया कि वार्ड में कई सालों से पानी की समस्या है जो गर्मियों में और अधिक बढ़ जाती है कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया लेकिन पानी जल्द आने की बात कहकर उन्हें यहां से टरका दिया जाता है।

वही कांता देवी ने बताया गर्मियों में पानी की समस्या और अधिक बढ़ जाती। पूरा दिन पानी लाने की जुगत में निकल जाता है घर के पुरुष व बच्चे भी रात भर प्याऊ या बोरिंग से पानी लाते हैं प्रशासन को भी कई बार वार्ड में पानी नहीं आने की समस्या से अवगत कराया लेकिन हर बार जल्द पानी आने की बात कहकर यहां से बैरंग लौटा दिया जाता है।

गौरतलब है की गर्मियों के समय में पानी की उपलब्धता अधिक बढ़ जाती है। लोगों को पीने तक पाने के लिए धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ता है।