February 3, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » गर्मी के मौसम को देखते हुए विद्यालय को इन्वर्टर व बैट्री की भेंट

गर्मी के मौसम को देखते हुए विद्यालय को इन्वर्टर व बैट्री की भेंट

कोटपूतली (बिल्लूराम सैनी) कस्बे की ढ़ाणी फौजावाली स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय को स्थानीय पार्षद राकेश सैनी व भामाशाह धर्मवीर राठौड़ द्वारा गर्मी के मौसम में विधुत कटौती से बचाव हेतु बैट्री व इन्वर्टर भेंट किया गया। प्रधानाध्यापक रोहिताश बडग़ुर्जर ने भामाशाहों का धन्यवाद् ज्ञापित किया। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि दीपक कटारिया, पार्षद विष्णु भाटी समेत पारूल शर्मा, सुनीता कुमारी, देशराज बुनकर व शिवानी सैनी आदि स्टॉफ सदस्य मौजूद थे।