February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » शोभायात्रा को लेकर जनप्रतिनिधियों ने किया मीटिंग का आयोजन

शोभायात्रा को लेकर जनप्रतिनिधियों ने किया मीटिंग का आयोजन

पावटा (बिल्लुराम सैनी)
प्रागपुरा थाना परिसर में 10 अप्रेल रविवार को श्री रामनवमी के अवसर पर होने वाली विशाल शोभायात्रा की व्यवस्था को लेकर प्रागपूरा थाने में उच्च अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के द्वारा मिट्टिंग का आयोजन किया गया,इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि जगन चौधरी ने बताया की भगवान राम की शोभा यात्रा शांति पूर्ण तरीके से निकाली जाएगी साथ ही हर क्षेत्र में सुरक्षाकर्मी लगाकर सुरक्षा का ध्यान रखा जायेगा.इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर जगदीश आर्य,एडिशनल एसपी विद्या प्रकाश, डीएसपी संध्या यादव, पावटा एसडीएम राजवीर यादव, तहसीलदार, मुकेश अग्रवाल, थाना प्रभारी हवा सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।