February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » विद्यालय को भेंट किया वाटर कूलर एवं पानी की टंकी का निर्माण कार्य किया शुरू।

विद्यालय को भेंट किया वाटर कूलर एवं पानी की टंकी का निर्माण कार्य किया शुरू।

कोटपूतली (बिल्लुराम सैनी)
ग्राम खड़ब में भामाशाह मामराज बडगुजर द्वारा शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय को वाटर कूलर भेंट कर पानी की बड़ी टंकी बनवाने को लिए शिलान्यास किया। भामाशाह द्वारा टंकी के निर्माण एवं वाटर कूलर भेंट करने से विद्यार्थियों को पीने के लिए ठंडा पानी मिलेगा।ग्रामीणों ने भामाशाह की इस पहल की सराहना की। विद्यालय परिवार द्वारा भामाशाह का आभार व्यक्त किया गया इस मौके पर सरपंच मालाराम सूद, प्रधानाचार्य मंजू मीणा, पंसस प्रतिनिधि बाबूलाल मीणा, महावीर प्रसाद बडगूजर, रणजीत बडगूजर, हनुमान प्रसाद, रामकुवार, सुरेश मीणा, ज्ञान चंद मीणा, सेडूराम आदि उपस्थित रहे।