February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » कोटपूतली – 1 हफ्ते से पानी का पाइपलाइन लीकेज। हजारों लीटर पानी व्यर्थ बहा

कोटपूतली – 1 हफ्ते से पानी का पाइपलाइन लीकेज। हजारों लीटर पानी व्यर्थ बहा

कोटपूतली (बिल्लूराम सैनी)
कोटपूतली कस्बे में लक्ष्मी नगर के वार्ड नंबर 6 वार्ड पार्षद के बोर्ड के सामने 1 हफ्ते से पानी का पाइप लीकेज हो रहा है जिससे आगे की लाइन में पानी नही आता है।


वार्ड पार्षद प्रदीप सैनी का कहना है कि मैंने जलदाय विभाग में जेईन को इस बात से अवगत करा दिया उन्होंने आसवासन दिया की जल्द से जल्द ठीक हो जाएगा। लेकिन अभी तक पाइप लाइन ठीक नहीं हुआ।


जब जलदाय विभाग वार्ड पार्षद की नहीं सुन रहा है तो आम नागरिक किसके पास जाएगा।