February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » रोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, छात्राओं के लिए बड़ा अवसर

रोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, छात्राओं के लिए बड़ा अवसर


कोटपूतली (बिल्लुराम सैनी) मंगलवार को दीनदयाल अंत्योदय योजना अंतर्गत नि:शुल्क प्रशिक्षण एवं नियोजन के माध्यम से रोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ ग्लोबल एंटर प्राइजेज एवं अपेक्स आई.आई.टी.प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया, इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत बेरोजगार छात्र छात्राओं को स्वायत शासन विभाग एवं नगर पालिका के आर्थिक सहयोग से प्रशिक्षण देकर रोजगार एवं स्वरोजगार में संस्था द्वारा सहयोग प्रदान किया जाएगा। मुख्य अथिति नरेश कुमार जी सामुदायिक संगठन नगर पालिका, विजय जी, ट्रेनिंग इंचार्ज सुरेश बाज्या जी ने बताया कि प्रशिक्षण के उपरांत इनके रोजगार / स्वरोजगार में भी सहयोग किया जायेगा, कार्यक्रम में माली राम जी, दशरथ सैनी, अजीत जी जाखड़, अजय जी जाखड़, आदि अतिथिगणं व विद्यार्थी उपस्थित रहे।