February 3, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » कार की टक्कर से एसआई की मौत

कार की टक्कर से एसआई की मौत

पावटा (बिल्लुराम सैनी) भाभरू खातोलाई पुलिया के पास हाईवे पर ड्यूटी के दौरान कार की टक्कर से एसआई रामअवतार यादव की मौत हो गई। भाभरू थाना प्रभारी अतर सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि एसआई रामवतार यादव हाईवे पर इंटरसेप्टर पर ड्यूटी दे रहा था । ड्युटी के दौरान साईड मे खडे यादव को तेज गती से आ रही कार ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई । एसआई रामवतार यादव प्रागपुरा थाने मे भी अपनी ड्यूटी दे चुके है । रामअवतार यादव की मौत खबर से आस-पास के इलाके मे शोक की लहर फैल गई भाबरु थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनो को सौप दिया।