March 18, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » सरसों के खेत मे की जा रही थी अफीम की खेती , आरोपी फरार ।।

सरसों के खेत मे की जा रही थी अफीम की खेती , आरोपी फरार ।।

मुण्डावर (ख़बराना न्यूज़ नेटवर्क)
मुंडावर थाना इलाके के गांव हटूंडी में सरसों खेत मे अवैध अफीम की खेती की जा रही थी ।मुंडावर थानाधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि मुखबिर के जरिये सूचना पर हटूंडी गांव में बिल्लू पुत्र लीलाराम अहीर ने सरसों के खेत मे सरसों के बीच अवैध अफीम की खेती की हुई थी । पुलिस ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्स्टांसेस एक्ट, (ठऊढर) के तहत कार्यवाही करते हुए अवैध अफीम के पौधे 69.700 किलोग्राम जब्त किए , जबकि आरोपी बिल्लू मौके से फरार है । पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई ।