February 3, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » विभिन्न दुर्घटनाओं में दो राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल, एलएसए गोविन्द भारद्वाज ने किया उपचार

विभिन्न दुर्घटनाओं में दो राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल, एलएसए गोविन्द भारद्वाज ने किया उपचार

कोटपूतली (बिल्लूराम सैनी) जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल हो गया। जिस पर एलएसए गोविन्द भारद्वाज ने राहगीरों की सहायता से घायल मोर को घटनास्थल से वन कार्यालय पहुंचाया व रेंजर सीताराम यादव, मोहित शर्मा, प्रेमचंद की सहायता से घायल मोर का उपचार किया। भारद्वाज ने बताया की मोर के पैरों में हल्के घांव बन गए थे जिसकी ड्रेसिंग कर दी गई। वहीं दूसरी घटना में पेड़ पर आराम करते समय अचानक राष्ट्रीय पक्षी मोर के घायल होने की सूचना लगी थी। जिसका भी उचित उपचार किया गया। दोनों मोर पूर्णतया स्वस्थ नहीं हो जाते तब तक नियमित देखरेख के साथ इनका उपचार जारी रहेगा।